बायजू ने 25 फीसदी कर्मचारियों को दिया पूरा वेतन
मुंबई । एडटेक कंपनी बायजू ने कम 25 फीसदी कर्मचारियों को पूरा वेतन जारी कर दिया है। सूत्रों ने यह कहा कि बाकी कर्मचारियों को आंशिक भुगतान किया गया है। बायजू के प्रबंधन ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा कि वैकल्पिक कोष व्यवस्था के जरिए वेतन भुगतान किया गया है। इससे पहले बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कहा था कि बायजू अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है। राइट्स इश्यू से हमने जो पैसा जुटाया था, वह निवेशकों के साथ विवाद के चलते एक अलग अकाउंट में लॉक है। बायजू अपने कर्मचारियों को अब तक फरवरी की सैलरी नहीं दे पाई है। एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने बायजू को आदेश दिया था कि जब तक निवेशकों के साथ विवाद का समाधान नहीं हो जाता है जब तक कंपनी को राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड को एक अलग अकाउंट में रखना होगा। रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा था कि हमने इस बारे में कई प्रयास किए, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं कि 10 मार्च तक कर्मचारियों को उनका वेतन मिल जाए। कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप में शामिल एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं।

सिहोरा में हिंसा का लाइव फुटेज वायरल, हमलावरों की करतूत कैमरे में कैद
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी