टायर फटने से बस में लगी आग, आनन-फानन में यात्रियों को उतारा गया
रायगढ़। जिले में चलती बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पिछला टायर फटने की वजह से आग लगी है। बस में सवार यात्रियों ने आनन-फानन में बस से उतरकर अपनी जान बचाई। घटना देर रात धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक नवीन बस हर दिन की तरह रायगढ़ से जशपुर जा रही थी, तभी सिसरिंगा घाटी के पास आग लग गई। हादसे के बाद तत्काल मामले की सूचना धरमजयगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कुछ यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। यात्रियों को दूसरे बस से जशपुर भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं। वह अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। सूझबूझ से समय रहते गाड़ी रोककर यात्रियों को नीचे उतार दिया गया था, जिससे किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। सामान जलकर राख हो गए हैं।

मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश: रतलाम में पारा 39°C, जल्द चल सकती है लू
उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी: राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में लू का खतरा
NH-43 पर दर्दनाक दुर्घटना: कटनी में कार और बाइक भिड़ी, 4 की मौके पर मौत
अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: केंद्र-राज्यों को पॉलिसी तैयार करने को कहा
मल्होत्रा से पहले 3 बीजेपी विधायकों पर गिरी गाज: दो की सदस्यता खत्म, एक को राहत
‘पैसे दो तभी होगा काम’: लोकायुक्त ने सचिव को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा