एनिवर्सरी पर बुमराह का खास पोस्ट, संजना के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने 15 मार्च 2026 को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई. इस खास मौके पर बुमराह ने संजना के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, लेकिन उनका छोटा सा कैप्शन ही चर्चा का विषय बन गया.बुमराह ने अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे - “Happy Anniversary.” उनका यह साधारण सा कैप्शन देखकर संजना ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए|
संजना का मजेदार कमेंट
संजना गणेशन अपने हाजिरजवाब अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बुमराह के पोस्ट पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, “Kidney touching caption yaar. (किडनी टचिंग कैप्शन यार).”दरअसल, आमतौर पर लोग “हार्ट टचिंग” शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन संजना ने जानबूझकर “किडनी टचिंग” लिखकर अपने पति को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल कर दिया. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी इस मजेदार बातचीत का खूब आनंद लिया|
संजना ने शेयर किया भावुक मैसेज
जहां एक तरफ संजना ने बुमराह के छोटे कैप्शन पर मजाक किया, वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा कि दुनिया कितनी भी शोरगुल वाली क्यों न हो जाए, लेकिन उनके लिए सबसे सुकून वाली जगह वही है जहां वह और बुमराह एक-दूसरे के साथ हों. फैंस ने इस पोस्ट पर भी जमकर प्यार लुटाया और दोनों की जोड़ी की तारीफ की|
2021 में हुई थी शादी
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 15 मार्च 2021 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी. शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. 2023 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अंगद है. इसके बाद से यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां साझा करती रहती है|
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैचों में 14 विकेट लिए. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया|
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की उम्मीद
अब बुमराह की नजर IPL 2026 पर है. वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकत्ता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में खेला जाएगा. फिलहाल, बुमराह और संजना की यह मजेदार सोशल मीडिया बातचीत फैंस के बीच खूब चर्चा में है और लोग इसे एक प्यारी कपल मोमेंट के रूप में देख रहे हैं|

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़