श्री देवी को याद कर भावुक हुए बोनी कपूर, कहा......
फिल्म निर्माता बोनी कपूर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले इस निर्माता-निर्देशक को कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बोनी अपने करियर के इसी उतार-चढ़ाव से लेकर अपनी दिवंगत पत्नी श्री देवी के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखे।
असफलता से कौन नहीं गुजरता
एक दौर था जब बोनी कपूर की एक साथ कई फिल्में फ्लॉप कर गई थीं। इन असफलताओं की वजह से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान अपने बुरे दिनों को याद करते हुए बोनी कहते हैं, 'मुझे पता था कि मैंने गलती की है तो मुझे खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। मैं उन दिनों बेहद तनावग्रस्त था, लेकिन मुझे यकीन था कि एक न एक दिन मैं इन हालात से बाहर निकल जाऊंगा। आखिर असफलता से कौन नहीं गुजरता है।'
श्री देवी ने दिया साथ
बोनी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैंने खुद पर भरोसा करना छोड़ दिया था तब श्री ने मुझ पर विश्वास दिखाया था। वे एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी थीं। उन्हें पता था कि मैंने गलत काम में पैसे नहीं खर्च किए थे। मुझे उनके भरोसे से हौसला मिलता रहा और मैं उस कठिन दौर से बाहर निकल ही आया। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक ऐसा परिवार मिला जिसने बुरे वक्त में मेरा साथ दिया।'
गलतियों से मिली सीख
बोनी कपूर की महत्वकांक्षी फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में श्री देवी ने अनिल कपूर के साथ किया था। महंगे बजट से बनी यह फिल्म फ्लॉप रही और बोनी कपूर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। बोनी कहते हैं, 'जब मैं कठिन दौर से गुजर रहा था तब बॉलीवुड के कई फाइनांसरो ने दिल खोल कर मेरी मदद की थी। उन्होंने ने मुझ पर भरोसा दिखाया था उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है और मैंने भी अपनी गलतियों से सीख लिया है।'

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद