हाईवे निर्माण की वजह से बने ब्लैक स्पॉट, तेज रफ्तार डम्पर ने मारी बस को टक्कर
खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा में मंगलवार सुबह एक यात्री बस की सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर से भीषण टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बस में बैठे 12 लोगों को चोट लगी है। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की लगभग चार गाड़ियों की सहायता से घायलों को तत्काल खंडवा के जिला अस्पताल लाया गया। उनका फिलहाल इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना रोड पर बने ब्लैक स्पॉट के चलते हुई है। हाईवे निर्माण के चलते बन रहे अंडरपास से वाहन दूसरी ओर से आ रहे वाहनों को नहीं देख पाते हैं । खंडवा जिले के सीवी रमन यूनिवर्सिटी के समीप बने एक अंडरपास के नीचे मंगलवार सुबह एक यात्री बस और तेज रफ्तार डम्पर में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। दरअसल, जायसवाल बस सर्विस की यात्री बस खंडवा से इंदौर जाने के लिए मध्यम गति से ही निकली थी, लेकिन अंडरपास के बाद हाइवे निर्माण के लिए लगे डम्परों का लगातार आना-जाना जारी है। ऐसे में अंडरपास से निकल रहे वाहनों को अचानक इन डम्परों का सामना करना पड़ जाता है। इसी के चलते यात्री बस अचानक से सामने से आ रहे डम्पर से टकरा गई। इससे बस के कांच टूट गए। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठी करीब 20 से 25 में से 12 सवारियों को चोट लगी है, जिनका फिलहाल इलाज जारी है।
तेज रफ्तार डम्पर ने नहीं बजाया था हॉर्न
बस में बैठे इंदौर निवासी यात्री ने बताया कि बस खंडवा से चली और छैगांव माखन में जो बायपास ब्रिज है। उधर साइड से एक डम्पर आ रहा था। हमने बायपास ब्रिज पार किया और डम्पर हमको टक्कर मारता हुआ वहीं खड़ा हो गया। बस सवारी से भरी थी, जिनमें से 10-12 लोगों को चोट लगी है। बस मामूली स्पीड से चल रही थी। यात्री बस के ड्राइवर राकेश ने बताया कि बस खंडवा से इंदौर जाने वाली जायसवाल कंपनी की थी। जो ब्रिज है, वहां रोड बन रहा है। वहां से डम्पर बड़ी स्पीड से आ रहा था। मेरी गाड़ी स्लो थी। उसने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। उसने हॉर्न भी नहीं मारा था।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान