लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार किया नया नारा
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा की अहम बैठक हुई। इसा दौरान पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नया नारा दिया- तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। सूत्रों के मुताबिक, हर लोकसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी विस्तार से रणनीति बनाई गई।
सूत्रों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर पर 25 जनवरी से 25 मार्च तक मेगा अभियान चलाया जाएगा। राम मंदिर जाने के इच्छुक लोगों की मदद के पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को राम मंदिर से जुड़े सभी आयोजनों में हिस्सा लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे उन लोगों से संपर्क करें और उनकी सहायता करें, जो राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं।
22 के बाद हर प्रदेश का दौरा करेंगे पीएम
सूत्रों ने बताया कि जल्द ही पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे होंगे. पीएम मोदी का दौरा 22 जनवरी के बाद हर प्रदेश में होगा. दरअसल, बीजेपी ने ये नारा ऐसे समय पर गढ़ा है जब मंगलवार को ही नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई इस मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया सहित कई नेता शामिल रहे.

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?