मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट काफी समय से मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी से चलाया जा रहा था. इस धंधे के तार भारत ही नहीं विदेशों से भी जुड़े हुए थे. ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक लड़कियों को विदेश से लाया जाता था। रात होते ही मुंबई के बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार का ये गंदा धंधा चलता था. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अंधेरी के एक होटल में छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें उज्बेकिस्तान की दो लड़कियां शामिल हैं। ये लोग होटल में ग्राहकों को सेक्स सर्विस मुहैया करा रहे थे। गिरोह इन उज्बेकिस्तान की लड़कियों के पासपोर्ट अपने पास रखता था और उनके लिए नकली भारतीय पासपोर्ट पेश करता था। इन लड़कियों द्वारा होटल में देह व्यापार किया जा रहा था।
यह गिरोह कई दिनों से इस काम में लगा हुआ था। व्हाट्सएप की मदद से वे ग्राहकों को इस बिजनेस के बारे में जानकारी देते थे। यह डील वॉट्सऐप पर ही की गई थी। ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक उन्हें लड़कियां मुहैया कराई जाती थीं। यह गैंग भारतीय लड़कियों के अलावा हर देश से लड़कियों को क्लाइंट्स को ऑफर करता था और इसके बदले में मोटी रकम लेता था.
हर लड़की के हिसाब से कीमत तय होती थी। यह गिरोह विदेशी लड़कियों के लिए  ज्यादा पैसे वसूल रहा था। ग्राहक से पैसे लेने के बाद विदेशों में संपर्क कर लड़कियों को मुंबई बुलाया जाता है और फिर लड़कियों को एस्कॉर्ट सर्विस के लिए मुंबई के होटलों में भेज दिया जाता था. विदेशों की कई लड़कियां खुशी-खुशी वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। इसके बदले में उन्हें मोटी रकम मिलती थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन शामिल है।