भारती सिंह का दिल छू लेने वाला वीडियो, पहलगाम हमले पर दी प्रतिक्रिया
मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बात करते हुए भावुक हो गईं। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर भारती का दिल टूट गया है। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से उदास हैं और अब उन्हें सुरक्षित महसूस नहीं होता।
रात भर नहीं रुके आंसू
भारती ने भावुक होते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों से मैं बहुत दुखी हूं। शायद कोई मेरी भावनाओं को समझे या न समझे, लेकिन इंस्टाग्राम पर पहलगाम और जम्मू-कश्मीर के वीडियो देखकर मेरा दिल टूट गया है। मैं बयां नहीं कर सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। फ्लाइट में भी मैं ये सब देखकर रो पड़ी। उन दिल दहला देने वाली तस्वीरों को देखकर रात भर मेरी आंखों से आंसू नहीं रुके। वो छोटे-छोटे बच्चे हैं, मैं उन्हें उस हाल में नहीं देख पा रही।”
मध्यमवर्ग परिवार ही छुट्टियां मनाने जाता है कश्मीर
भारती ने कहा कि कश्मीर, शिमला और डलहौजी जैसे स्थान मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए छुट्टियों का सबसे बड़ा ठिकाना हैं। उन्होंने कहा, “जिनके पास थोड़े-बहुत पैसे हैं वह दुबई, सिंगापुर या बैंकॉक चले जाते हैं, लेकिन गरीब और मध्यमवर्गीय लोग तो डलहौजी, कश्मीर, शिमला जैसे स्थानों पर ही छुट्टियां मनाते हैं। उनके लिए विदेश जाना लगभग असंभव है। अब जब ये जगहें भी सुरक्षित नहीं रहीं, तो वे कहां जाएं?” भारती ने यह भी याद किया कि जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था तब वैष्णो देवी की यात्रा ही उनके लिए साल का सबसे बड़ा मौका होता था।
लोगों से की ये अपील
भारती ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “कृपया शांति बनाए रखें। यहां सभी लोग बहुत प्यारे हैं। हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।” भारती अकेली नहीं हैं, जिन्होंने इस हमले पर दुख जताया है। इससे पहले नकुल मेहता, रूपाली गांगुली, कुशाल टंडन, करण वीर मेहरा, अली गोनी और हिना खान जैसे टीवी सितारों ने भी पहलगाम हमले की निंदा की थी। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शांति की अपील की थी।
इस शो में नजर आती हैं भारती
वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को होस्ट कर रही हैं। इस शो में उनकी हंसाने की कला दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यह शो दर्शकों को इन दिनों खूब पसंद आ रहा है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल