ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-11 का एलान
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 29 फरवरी से होना है। पहला टेस्ट मैच वेलिंटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाना है। इस टेस्ट से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया। टीम ने ब्रिस्बेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच वाली प्लेइंग-11 के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का फैसला किया है। हालांकि, उस प्लेइंग-11 के अनुसार टीम में एक बदलाव हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-11 का एलान
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ही पारी का आगाज करेंगे। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ पर भरोसा जताया। तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुेशन खेलेंगे। चौथे नंबर पर ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन खेलते हुए नजर आएंगे। पांचवें नंबर पर ट्रेविस हेड और छठे पर मिचेल मार्श बल्लेबाजी करेंगे। एलेक्स कैरी को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली।
जबकि, तेज गेंदबाजों के तौर पर पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। वहीं स्पिनर के रूप में नाथन लियोन को शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 के एलान के बाद न्यूजीलैंड को अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा । कीवी टीम ने इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका को मात दी थी। अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल होने के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, इसके बाद न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कीवी टीम मौजूदा समय में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुशेन, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके