सिंधिया के गढ़ में विधानसभा अध्यक्ष का दौरा, कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर कही ये बात
शिवपुरी । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी, कोलारस, बदरवास में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कोलारस और बदरवास में होली मिलन समारोह में उन्होंने स्थानीय भाजपाइयों को एकता का पाठ पढ़ाया। होली मिलन समारोह के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता तो मौजूद रहे साथ ही स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय भाजपा के एक भी पार्षद नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे संगठन खड़ा किया गया। संगठन से लोग जुड़ते गए। लोगों ने अपना तन-मन और पूरा जीवन पार्टी के लिए खपा दिया और आज इतना बड़ा संगठन खड़ा हो गया। राज्य ही नहीं केंद्र में भाजपा की सरकार है। ये सब कार्यकर्ताओं के बलिदान और परिश्रम का फल है। अपने दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया। किस तरह से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। विश्व स्तर पर भारत किस तरह से ऊंचाइयां छू रहा है। इसके बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष ने अपने विचार रखे।
सिंधिया समर्थक नेता भी रहे मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान भाजपा के मूल कार्यकर्ता तो मौजूद रहे। इसके अलावा सिंधिया समर्थक नेता भी मौजूद रहे। ग्वालियर से ऊर्जा मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे। प्रद्युम्न सिंह तोमर के अलावा सिंधिया कोटे के और भी कई नेता तोमर के साथ इस दौर में नजर आए। कोलारस में सिंधिया समर्थक विधायक महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी तोमर का स्वागत किया।
गुना में मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गुना में बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत पर भी शोक जताया। सड़क दुर्घटना में गुना जिले के मंत्री (भाजपा) आनंद रघुवंशी और सरपंच मोहनपुर कमलेश यादव का बीते दिनों दुःखद निधन हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गुना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक प्रकट किया। गुना दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यहां पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत