अर्जुन तेंदुलकर ने लिया विकेट, राहुल द्रविड़ के बेटे को रोका!
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को तो साथ में खेलते, भारत के लिए मैच जीतते आपने खूब देखा है. अब उनके बेटे भी क्रिकेट के मैदान पर उतर चुके हैं. फर्क बस सिर्फ इतना है कि जिस टूर्नामेंट में खेले मुकाबले की हम बात करने जा रहे हैं, उसमें राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बेटे साथ-साथ नहीं बल्कि एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे. राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ KSCA सेक्रेटरी इलेवन का हिस्सा थे. जबकि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गोवा क्रिकेट एसोशिएशन की टीम से खेल रहे थे.
समित द्रविड़ vs अर्जुन तेंदुलकर: इस टूर्नामेंट में टक्कर
अर्जुन तेंदुलकर और समित द्रविड़ के बीच क्रिकेट के मैदान पर आमना- सामना KSCA के तहत खेले जाने वाले के. थिम्मप्पा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में हुआ. अलुर में खेले गए इस मैच में समित और अर्जुन की जब भिड़ंत हुई तो अंत में बाजी उसके नाम रही, जिसके नाम से सरनेम तेंदुलकर था.
अर्जुन तेंदुलकर ने जितने रन बनाए, उतने पर समित द्रविड़ को किया आउट
के. थिम्मप्पा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में गोवा क्रिकेट एसोशिएसन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर का बल्ले से योगदान 20 गेंदों में 9 रन का रहा था. अब कमाल की बात ये रही कि जितने रन अर्जुन तेंदुलकर ने बनाए, उससे ज्यादा रन उन्होंने राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को भी नहीं बनाने दिए.
KSCA सेक्रेटरी इलेवन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए, जिसमें समित द्रविड़ का योगदान भी 9 रन से ज्यादा का नहीं रहा. उन्होंने ये रन 26 गेंदों का सामना करते हुए बनाए. समित द्रविड़ का विकेट अर्जुन तेंदुलकर ने लिया. अर्जुन ने समित को कैच आउट कराया. अर्जुन तेंदुलकर ने पहली पारी में राहुल द्रविड़ के बेटे का विकेट लेने के अलावा 2 और विकेट लिए. इस तरह उन्होंने पहली इनिंग में 3 विकेट झटके. मतलब उनका प्रदर्शन दोनों टीमों की पहली पारी के बाद समित द्रविड़ से कहीं ना कहीं बेहतर रहा.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव