अमिताभ बच्चन को है इस बात का अफसोस, कहा- उम्र और समय के साथ...
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वैसे तो बिग बी ने इतने सालों से काफी काम किया है और कई चीजें अचीव की हैं, लेकिन बिग बी ने अब बताया कि कई चीजें हैं जो उन्होंने सालों में सीखनी चाहिए थी, लेकिन सीखी नहीं। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्हें अफसोस है कि उन्होंने अपनी जॉब से जुड़ी चीजें कुछ सीखी नहीं जब सही समय था।
बिग बी को है इस बात का बड़ा अफसोस
बिग बी ने लिखा, हर दिन सीखने का है और अफसोस है कि इतने सालों में मुझे कई चीजें सीखनी थी। अफसोस ज्यादा है क्योंकि जो अब सीख रहा हूं, वो तब नहीं था...और अब समय और उम्र के साथ सीखने की इच्छा, प्रयास और ऊर्जा कम होती जाती है।
अब काम में आ गए हैं काफी बदलाव
बिग बी ने आगे लिखा, इन्वेंशन और फ्रेश न्यू सिस्टम की स्पीड बढ़ती ही जा रही है, जब तक आप कुछ नया सीखते हैं, समय निकल जाता है। मेरे समय में अगर आपको जॉब का नहीं पता होता था, आपको अफसोस होता था और नहीं कर पाते थे, लेकिन अब आप जॉब करते हैं तो उसे आउटसोर्स के जरिए भी किया जा सकता है।
प्रोफेशनल लाइफ
बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ समय पहले उन्होंने शो कौन बनेगा करोड़पति 17 खत्म किया है। वहीं फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेट्टयन में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली।
KBC 17 खत्म होने के बाद फंसा हुआ महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन, बोले- दिन बहुत…
अब वह कल्कि 2898 एडी 2 और सेक्शन 84 में नजर आने वाले हैं। कल्कि 2898 एडी में उनके साथ प्रभास लीड रोल में होंगे। वहीं सेक्शन 84 में बिग बी के साथ निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में होंगे।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर