समुद्र में जहां इंसान नहीं पहुंच सकते, वहां पहुंचेंगे अमेरिकी ड्रोन
वाशिंगटन । अमेरिका ने एक अंडरवाटर ड्रोन तैयार किया है। जो लंबे समय तक समुद्र में रह सकता है। जहां मानव को किसी भी माध्यम से नहीं भेजा जा सकता है। वहां तक ड्रोन की पहुंच होगी। इस ड्रोन का उपयोग समुद्र के अंदर खोजबीन, रिसर्च और जासूसी के लिए किया जाएगा। यह ड्रोन हथियार का भी काम कर सकेंगे।
अमेरिका के एडवांस डिफेंस एजेंसी द्वारा इसे तैयार किया गया है। इस ड्रोन को विशालकाय समुद्री मछली मांटा रे की तरह आकार दिया गया है। इसे मांटा रे अंडरवाटर व्हीकल के रूप में जाना जाएगा। इसे फोल्ड करके कहीं पर भी ले जाया जा सकता है। समुद्र के अंदर बिना किसी आवाज के लंबे समय तक यह कार्य कर सकता है।
इसके पहले सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने जो ड्रोन बनाया था, वह एक रोबोट था। वह लचीले पंखों के साथ पानी मे तैर सकता था। हाल ही में अमेरिका ने जो ड्रोन तैयार किया है। उसकी बॉडी एक ऐसी धातु से तैयार की गई है। जो समुद्र की गहराई में भारी दबाव में रहते हुए, अपने सभी काम, बिना बाधा के कर सके। इसमें कभी जंग भी नहीं लगेगी। समुद्री खोज और समुद्री जासूसी के लिए अमेरिका इसका सफलतम उपयोग करने की रणनीति बनाई है।

आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल