अमेरिका ने भारतीय मतदाताओं की सराहना की
भारत में लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। चुनाव एक जून को सातवें चरण के साथ संपन्न हो जाएगा। इसके नतीजे चार जून को आएंगे। इस बीच, अमेरिका ने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए भारत के लोगों की सराहना की। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में भारत से अधिक जीवंत लोकतंत्र नहीं हैं।व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी एक संवाददाता सम्मेलन में भारत में चल रहे चुनावों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि विश्व में भारत से अधिक जीवंत लोकतंत्र नहीं हैं। हम भारत के लोगों की मतदान करने की उनकी क्षमता और उनकी भविष्य की सरकार में आवाज उठाने के लिए सराहना करते हैं। निश्चित रूप से हम पूरी प्रक्रिया के सही ढंग से होने की कामना करते हैं।'
एक अन्य सवाल के जवाब में किर्बी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुए हैं। खासतौर पर बाइडन प्रशासन के पिछले तीन वर्षों के दौरान रिश्तों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध बेहद करीबी हैं और भी पास होते जा रहे हैं।उन्होंने कहा, 'आपने इसे राजकीय यात्रा (पिछली यात्रा) में देखा। हमने सभी प्रकार की नई पहलों की शुरुआत की। महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकियों पर एक साथ काम कर रहे हैं। साथ ही इंडो पैसिफिक क्वाड की प्रासंगिकता को मजबूत कर रहे हैं, जिसका निश्चित रूप से भारत एक हिस्सा है। इतना ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान होता है और भारत के साथ हम सेना साझा करते हैं।'व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, 'यह एक बहुत ही सक्रिय साझेदारी है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए आभारी हैं।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?