बांग्लादेश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल अजीज पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने बांग्लादेश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद पर प्रतिबंध लगाया है। जनरल अहमद पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। अमेरिका ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख के गलत कामों की वजह से बांग्लादेश के लोगों का देश के लोकतांत्रिक और सार्वजनिक संस्थानों से भरोसा उठ गया है।अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण पूर्व जनरल अजीज अहमद पर सार्वजनिक रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। मिलर ने आगे कहा कि इस भ्रष्टाचार की वजह से बांग्लादेश की जनता का अपने देश के संस्थानों से भरोसा उठ गया है। मिलर ने आगे कहा ‘पूर्व सेना प्रमुख ने बांग्लादेश में आपराधिक गतिविधियों के लिए जवाबदेही से बचने के लिए अपने भाई की मदद की।
उन्होंने सार्वजनिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप किया और बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। अजीज ने अपने भाई के साथ मिलकर अवैध तरीके से सैन्य अनुबंध देने का काम किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी नियुक्तियों के बदले रिश्वत लेने का काम किया।’मिलर ने साफ किया कि अमेरिका, बांग्लादेश में लोकतांत्रिक संस्थानों और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिबंध इस प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में सेवाओं को अधिक पारदर्शी और किफायती बनाने के प्रयासों का अमेरिका द्वारा समर्थन किया जाता है। मिलर के अनुसार बांग्लादेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह