आलिया ने लांच की अपनी पहली किताब
हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भटट ने अपनी पहली किताब लॉन्च की है। मुंबई में बुक लॉन्च का एक इवेंट रखा गया, जिसमें कई सारे बच्चे भी नजर आए। एड फाइंड्स ए होम नाम की यह किताब बच्चों के कपड़ों के ब्रांड एड-ए-मम्मा के प्रकाशन क्षेत्र में विस्तार का प्रतीक है। लॉन्च में आलिया फ्लोरल ड्रेस में नजर आई। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था। इस लुक में आलिया ने लोगों का दिल जीत लिया। इवेंट में एक्ट्रेस के साथ उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी नजर आईं। फैंस इवेंट की तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और आलिया को बधाई दे रहे हैं। काम की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई दिए थे। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म जिगरा और ब्रह्मास्त्र-2 दिखाई देंगी। बता दें कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक है। अब आलिया ने अपना एक नया टैलेंट पेश किया है।

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति