सावन की झड़ी से भीगेगा छत्तीसगढ़, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अलर्ट
मानसूनी के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार काफी ज्यादा बढ़ गई है, इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति में भी सुधार हो रहा है। इसका अंदाजा भी इससे लगाया जा सकता है कि पांच दिन पहले प्रदेश भर में जो बारिश सामान्य से 28 प्रतिशत कम थी, वह वर्तमान में सामान्य से 12 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश में 401.6 मिमी बारिश हुई जबकि वास्तविक रूप में 457.4 मिमी बारिश होनी थी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी फैला है।
मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, गुना, चांदबाली और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सरगुजा संभाग व उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
बीजापुर में सबसे ज्यादा, तो सरगुजा में सबसे कम बारिश
जानकारी के अनुसार सरगुजा में सबसे कम बारिश 181.3 मिमी, जो सामान्य से 63 प्रतिशत कम है, यहां 494.5 मिमी बारिश होनी थी। इसी प्रकार बीजापुर में सर्वाधिक बारिश 943.2 मिमी हुई है जबकि अब तक यहां 511 मिमी बारिश होनी थी, जो सामान्य से 85 प्रतिशत ज्यादा है।
वहीं दूसरी ओर रायपुर जिले में 319.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है, रायपुर में अब तक 400.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।
रायपुर में दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश
मानसूनी तंत्र के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश भर में सोमवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते प्रदेश के मौसम में भी ठंडकता आ गई। हालांकि बारिश के चलते मुख्य मार्गों से लेकर गली मुहल्लों के गढ्डों में भी जलभराव रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ