अक्षय कुमार का ‘महाकाल चलो’ गीत महाशिवरात्रि से पहले होगा रिलीज
बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही महाकाल की भक्ति में डूबे नजर आने वाले हैं। महाशिवरात्रि से पहले उनका ‘महाकाल चलो’ नाम का गाना रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है।
शिवभक्त के रूप में दिखे अक्षय
अभिनेता द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में वह शिवभक्त के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अक्षय ने शिवलिंग को पकड़ रखा है और महादेव की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "ॐ नमः शिवाय! महाकाल की शक्ति और भक्ति का अनुभव करें कल... महादेव को मेरी ओर से एक छोटी सी स्तुति, महाकाल चलो कल रिलीज हो रहा है।"
अक्षय ने गाया है गीत
महाकाल को समर्पित यह गीत अक्षय कुमार, पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो ने गाया है। इसका म्यूजिक विक्रम मोंट्रोज़ृ ने दिया है और इसके बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। गानेग का निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। अक्षय कुमार का यह गाना शिवरात्रि के अवसर पर रिलीज हो रहा है और उनके फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। महाकाल को समर्पित अभिनेता का यह गाना 18 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार को हाल ही में ‘स्काई फोर्स’ में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके पहले अभिनेता को ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। अभिनेता के आगामी कार्यों की बात करें तो उनके पास साउथ की फिल्म ‘कन्नप्पा’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ है।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़