एयर इंडिया अधिक लंबी दूरी की सीधी उड़ानें शुरू करेगी
मुंबई । विमानन कंपनी एयर इंडिया की योजना अधिक लंबी दूरी की, मुख्य रूप से अमेरिकी शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की है। सूत्रों ने कहा कि एयरलाइन कंपनी अधिक ए-350 और बी-777 विमानों के साथ अपने बेड़े का विस्तार कर रही है। जानकार सूत्रों ने कहा कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन भारतीय शहरों से सिएटल, लॉस एंजिल्स और डलास के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही है। मौजूदा वक्त में एयर इंडिया वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, नेवार्क, सैन फ्रांसिस्को और शिकॉगो के लिए उड़ानों का परिचालन करने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन है। एयर इंडिया वर्ष 2024-25 के शीतकालीन कार्यक्रम के दौरान सिएटल, लॉस एंजिल्स और डलास के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। सिएटल की सेवाओं के लिए ए-350 विमान को तैनात किए जाने की संभावना है, बी-777 को लॉस एंजिल्स और डलास की उड़ानों के लिए लगाया जा सकता है। ये अत्यधिक लंबी दूरी की उड़ानें होंगी। इसका आमतौर पर मतलब है कि इनकी अवधि 16 घंटे से अधिक की है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने योजनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं दी।

Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट