शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार
मौजूदा समय में बॉलीवुड मनोरंजन की खबरों के अलावा फिल्मी सितारों को मिल रहीं धमकियों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस कड़ी में नया नाम शाह रुख खान का जुड़ा था, जिनको छत्तीसगढ़ के एक शख्स की तरफ से धमकी देने का मामला 7 नवंबर को सामने आया था। अब इस आरोपी को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ चल रही है।
अब इस केस पर मुंबई पुलिस की तरफ से बयान सामने आया है और पूछताछ में शाह रुख को धमकी देने वाले आरोपी ने क्या-क्या बताया है उसकी भी जानकारी दी गई है।
क्या है पूरा मामला
5 नवंबर को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पर एक फोन कॉल आता है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जाती है। इस फोन कॉल के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई और आरोपी का पता करने में जुट गई।
छानबीन के बाद पता चला कि ये फोन छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक फैजान नाम के शख्स की तरफ से आया है, जिसे अब मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया है कि 2 नवंबर को उसका फोन खो गया था, जिसकी शिकायत भी उसने नजदीकि पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उसे नहीं मालूम कि किसने इस तरह की धमकी दी है।
हालांकि, इस मामले में कितनी सच्चाई है। इसके बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मुंबई पुलिस ने धारा 308 (4) और 341 (3) (4) के तहत इस आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख दिया है। मालूम हो कि फैजान एक पेशेवर वकील बताया जा रहा है।
शाह रुख खान का वर्क फ्रंट
इन सब के अलावा शाह रुख खान की फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा काफी क्रेज देखा जाता है और उनका इंतजार भी वे बेसब्री से करते हैं। बेशक इस साल शाह रुख की एक फिल्म फिल्म नहीं आई है, लेकिन अगले साल वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आ सकते हैं।
इससे पहले बीते साल शाह रुख खान पठान और जवान जैसी दो मेगा ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं, वहीं 2023 की उनकी तीसरी फिल्म डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल