सब्जियों की भरपूर आवक
बैंगन, टमाटर और लौकी के दाम नहीं मिलने से उत्पादक किसान परेशान
भोपाल । सब्जी मंडियों में इन दिनों चौतरफा आवक हो रही है। लोकल सब्जियों का ज्यादा उत्पादन व आवक होने से उत्पादक किसानों को लौकी, बैंगन और टमाटर के पर्याप्त दाम नहीं मिल रहे हैं। वहीं ठेलों पर सब्जियां बेचने वाले विक्रेता खुश हैं तो आम उपभोक्ता को ज्यादा दाम चुकाना पड़ रहे हैं।
प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम फल-सब्जी मंडी में महाराष्ट्र-राजस्थान के साथ लोकल सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। लोकल सब्जी उत्पादक किसान पर्याप्त दाम नहीं मिलने से निराश हैं। लोकल सब्जियों का पर्याप्त उत्पादन रहता है तो बाहर से आने वाली सब्जियों को बड़े शहरों की ओर पहुंचना चाहिए, ताकि स्थानीय किसानों को पर्याप्त दाम मिल सकें। मंडी प्रशासन को इस ओर किसान हित में ध्यान देना चाहिए। किसानों का कहना है कि मंडी प्रशासन किसानों के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था भी नहीं करता, इसलिए कई बार मेहनत की कमाई का माल खराब हो जाता है और मंदी के दौर में यह बड़ी परेशानी रहती है।
थोक में सब्जियों के दाम
बैंगन 2 से 5 रुपए किलो, लौकी 3 से 5 रुपए, टमाटर 3 से 6 रुपए, फूलगोभी 4 से 6 नग, पत्ता गोभी 3 से 6, मैथी 15 से 20 रुपए, पालक 5 से 8 किलो, हरा मटर 25 से 30 रुपए, खीरा ककड़ी 10 से 15 रुपए, गाजर 12 से 15 रुपए, आलू 14 से 16 रुपए, भिंडी 30 से 40 रुपए, गिलकी 12 से 18 रुपए, करेला 18 से 25 रुपए, चतुरफली 50 से 65 रुपए, सुरजना फली 50 से 65 रुपए, चवला फली 10 से 15 रुपए प्रतिकिलो थोक मंडी में दाम चल रहे हैं।

ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा