संजय सिंह की जमानत पर राघव चड्ढा समेत आप नेताओं ने जताई खुशी
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत पार आप नेताओं ने खुशी जाहिर की है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर संजय सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आज पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता के लिए भावुक दिन है। इतना ही नहीं, दिल्ली के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने भी संजय सिंह का स्वागत किया। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। जय बजरंग बली! आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। इसी के साथ, सौरभ भारद्वाज ने कहा, आज आप पार्टी के ऊपर जो संकट था वो संकटमोचन हनुमान जी ने दूर किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज ईडी से कई सवाल पूछे। पूछा दिनेश अरोड़ा से 10 बयान लिए गए। इन बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया गया। ग्यारहवें बयान में फिर उसने संजय सिंह को ख़िलाफ़ बयान दिया गया। क्योंकि इस पर दबाव डाला गया और बयान दिलवाया गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सवास किया कि क्या कोई पैसा रिकवर हुआ है? इसका भी कोई जवाब ईडी और केंद्र सरकार के पास नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक गवाह के 10 बयान आप कूड़े में डाल देते हैं, जबकि 1 बयान को रिकॉर्ड में रखते हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लंच तक कोई ठोस सबूत लेकर आइए, वरना इन्हें बेल दे दी जाएगी, लेकिन ईडी कुछ नहीं बता पाई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई