अफगानिस्तान में अचानक बाढ़ आने से 33 लोगों की मौत
काबुल। भारी बारिश के चलते अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कारण तीन दिन में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के लिए तालिबानी प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने बाढ़ संबंधी जानकारी देते हुए बताया, कि राजधानी काबुल और कई प्रांतों में अचानक बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण 600 से अधिक मकान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए जबकि करीब 200 मवेशियों की मौत हो गई है। बाढ़ से 800 हेक्टेयर कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि अचानक बाढ़ से 85 किलोमीटर से अधिक का सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बाढ़ से पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल और कंधार प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में आने वाले दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है।

Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी