24 घंटे में पाकिस्तान के 258 नागरिकों को 7 देशों से बाहर निकाला
पाकिस्तान के 258 लोगों को सऊदी अरब, UAE और चीन समेत 7 देशों से बाहर निकाला गया है. कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को इन देशों से निकाला गया है उनमें से 14 के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट थे. इन सभी को पिछले 24 घंटे में बाहर निकाला गया है. इनमें से 244 के पास इमरजेंसी ट्रेवल डॉक्यूमेंट थे. उन्होंने कहा कि हमने कराची हवाई अड्डे पर 16 निर्वासितों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक की पहचान को संदिग्ध पाया गया. वहीं बाकी लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब से निर्वासित किए गए नौ लोग पेशेवर भिखारी थे. उन्होंने कहा कि उनमें से दो को बिना परमिट के हज करते हुए पकड़ा गया था. उनकी सजा पूरी करने के बाद उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया.
पहले से बढ़ा है निर्वासन
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और UAE से निर्वासित किए गए कई लोग बिना किसी प्लानिंग के ही काम कर रहे थे. जबकि चार को ड्रग के आरोप में निर्वासित किया गया था. चीन, कतर, इंडोनेशिया, साइप्रस और नाइजीरिया से एक-एक व्यक्ति को निर्वासित किया गया. उन्होंने कहा कि निर्वासन की प्रवृत्ति में पहले की तुलना में बढ़त देखी गई है. पिछले 24 घंटों में, संघीय जांच एजेंसी FIA) के इमीग्रेश सेल ने कराची हवाई अड्डे पर 35 यात्रियों को भी उतारा, जो कई देशों की यात्रा कर रहे थे.
वर्किंग वीजा न होने पर उतारा गया
उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को अग्रिम होटल बुकिंग की कमी और खर्चों के लिए अपर्याप्त धन के कारण उतार दिया गया. काम के वीजा पर सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों के पास सही वर्किंग वीजा डॉक्यूमेंट न होने के कारण उतार दिया गया. अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पूरे डॉक्यूमेंट और सही वीजा, पहले से कराई गई बुकिंग और ट्रेवल करने के लिए सही वीजा का होना का जरूरी है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही