AI वर्जन ने दिखा दी पूरी फिल्म, थम जाएंगी सांसें
नई दिल्ली। गंगूबाई काठियावाड़ी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की उम्दा फिल्मों में से एक है। इस एक मूवी ने आलिया भट्ट को सुपरस्टार बना दिया। यहां तक गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अभिनेत्री ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं, अब फिल्म का एक एआई वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट की जगह करीना कपूर नजर आ रही हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी का ये एआई वीडियो इतना शानदार है कि देखने वाला भूल जाए कि फिल्म की असली हीरोइन करीना कपूर नहीं, बल्कि आलिया भट्ट हैं। कुछ लोगों ने तो आलिया भट्ट को कॉपी बता दिया।
करीना को देख आलिया को भूल फैंस
गंगूबाई काठियावाड़ी के एआई वीडियो में आलिया भट्ट के बेहतरीन सीन्स में एडिट कर करीना कपूर को शामिल किया है। वीडियो में अभिनेत्री के भाव और अदाएं लाजवाब हैं। एक- एक शॉट में करीना कपूर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने फिल्म के लिए करीना को आलिया से बेहतर बता दिया।
करीना ओरिजिनल, आलिया बनीं कॉपी
गंगूबाई काठियावाड़ी के एआई जनरेटर वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "करीना कपूर ज्यादा फिट बैठतीं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "अब तो करनी कपूर ओरिजिनल लग रही हैं और आलिया डुप्लीकेट लग रही हैं।" हैरान होते हुए यूजर ने कहा, "करीना कितनी ओरिजिनल लग रही हैं। मेरे लिए तो अब से आलिया इसकी कॉपी हैं।"
करीना ने आलिया को दी मात
करीना कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, "उन्होंने होश उड़ा दिए हैं, जैसे उन्होंने 2004 में आई फिल्म चमेली में किया था।" एक यूजर ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा, "प्लीज प्रियंका चोपड़ा की भी गंगूबाई काठियावाड़ी वीडियो बनाओ।" वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, "क्या बात है, करीना को राम लीला, दीपिका पादुकोण के पहले ऑफर हुई थी। फिल्म में के वीडियो में उन्हें देखना मजेदार होगा।"

कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते