BSP टाउनशिप पर सियासत तेज, प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव
भिलाई: भिलाई टाउनशिप में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) प्रबंधन द्वारा मकान खाली करने के लिए धड़ाधड़ जारी किए जा रहे नोटिसों ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। इस गंभीर संकट के बीच भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव खुलकर प्रभावित परिवारों की ढाल बनकर सामने आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार से सेक्टर-2 से एक व्यापक 'जनसमर्थन अभियान' का शंखनाद किया है। विधायक खुद घर-घर जाकर नोटिस पाने वाले परिवारों से मिल रहे हैं, उनकी पीड़ा सुन रहे हैं और इस मुहिम में उन्हें आम जनता का भी भारी समर्थन मिल रहा है।
टाउनशिप को उजाड़ने की रची जा रही है साजिश: विधायक
चर्चा के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भिलाई की ऐतिहासिक बसावट को सुनियोजित तरीके से खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले 'रिटेंशन स्कीम' के नाम पर मकानों को खाली कराने का खेल खेला गया और अब लीज तथा लाइसेंस धारकों को बेघर करने की तैयारी है। विधायक ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर भिलाई टाउनशिप की इस वर्षों पुरानी बसावट को बिखरने नहीं दिया जाएगा।
पीएमओ और केंद्रीय इस्पात मंत्री तक पहुंचेगी बात
गांधीवादी तरीके से होगा आंदोलन:विधायक देवेंद्र यादव ने अपनी रणनीति साझा करते हुए बताया कि वे टाउनशिप के उन सभी परिवारों के पास खुद पहुँचेंगे जिन्हें प्रबंधन ने नोटिस थमाया है। इन सभी प्रभावितों से एक 'समर्थन पत्र' भरवाया जाएगा। इन हस्ताक्षरित पत्रों को लेकर वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात करेंगे और उनके सामने भिलाई की जनता का पक्ष रखेंगे। यदि इसके बाद भी प्रबंधन नहीं चेता, तो इसे एक बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक और गांधीवादी ढर्रे पर चलेगा।
निजी बिल्डरों को फायदा पहुँचाने की आशंका
विधायक ने अंदेशा जताया कि बीएसपी प्रबंधन की इस मनमानी से भिलाई के 10 हजार से भी अधिक परिवार सीधे तौर पर सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने आशंका जाहिर की कि टाउनशिप के इस बेशकीमती बड़े हिस्से को खाली कराकर किसी निजी संस्था या बड़े बिल्डरों के हवाले करने की गुप्त योजना हो सकती है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि भिलाई महज फैक्ट्रियों और उद्योगों का शहर नहीं है, बल्कि यह देश के कोने-कोने से आए लोगों की साझी संस्कृति और हमारी पहचान है, जिसकी रक्षा के लिए वे अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगे।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला