ईरान का पलटवार: 'झूठ बोल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, एक मुट्ठी यूरेनियम भी नहीं देगा तेहरान'
तेहरान/वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरेनियम सौदे से जुड़े दावों को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि ईरान अपना परमाणु ईंधन (न्यूक्लियर डस्ट) अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार है और दोनों देश एक ऐतिहासिक समझौते के करीब हैं। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वे समझौते के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं और इससे होर्मुज जलडमरूमध्य का व्यापार मार्ग पूरी तरह खुल जाएगा।
हालांकि, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालिबाफ और आधिकारिक सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह 'झूठ' करार दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका को यूरेनियम देने पर कोई सहमति नहीं बनी है। विवाद की मुख्य जड़ परमाणु कार्यक्रम की समयसीमा है; अमेरिका जहाँ 20 वर्षों के लिए संवर्धन (Enrichment) रोकने का प्रस्ताव दे रहा है, वहीं ईरान केवल 5 वर्ष के प्रतिबंध पर अड़ा है। इस्लामाबाद में हुई 21 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा रहने के बाद दोनों देशों के बयानों में आए इस विरोधाभास ने शांति वार्ता पर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर