सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
रायपुर|हर वर्ष की तरह ही इस साल भी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी. इसको लेकर केंद्र सरकार ने देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर स्थापित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी. पूरा देश इस दिन को सामाजिक न्याय और समानता के साथ संविधान के मूल्यों के प्रतीक के रूप में मनाता है|
कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश
कल पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित है, इस अवकाश का लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. जारी हुए आदेश के अनुसार बैंक एवं स्कूल भी कल बंद रहेंगे. अवकाश के संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी किया है. इसमें 14 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया है. मंत्रालय ने सभी विभागाें और संबंधित इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि जारी किए गए आदेश की जानकारी समय रहते सभी कर्मचारियों को दी जाए|
इन संस्थानों में रहने वाला है अवकाश
सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश का लाभ देशभर के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. सभी विभाग, मंत्रालय सार्वजानिक उपक्रम (PSUs) और औद्योगिक प्रतिष्ठान इस आदेश के दायरे में आएंगे. ऐसे में कल यानी 14 अप्रैल को सरकारी कामकाज पूरी तरह से बंद रहने वाले हैं. वहीं आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह ही जारी रहेंगी|
साल 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां
प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए साल 2026 के कैलेंडर में कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलेगी. सरकार ने पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियाें की लिस्ट को गजट में पब्लिश कर दिया है. सरकारी ऑर्डर के अनुसार, इस साल 18 पब्लिक अवकाश, 28 जनरल अवकाश (शनिवार और रविवार के अवकाश छाेड़कर) और 51 ऑप्शनल अवकाश शामिल हैं|
अप्रैल 2026 में सरकारी छुट्टियां
प्रमुख सरकारी अवकाश
- 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल (मंगलवार) – आंबेडकर जयंती
- 1 अप्रैल आम छुट्टी नहीं केवल बैंक ऑफिस की छुट्टी
- वीकेंड अवकाश
- शनिवार – 4, 11, 18, 5
- रविवार – 5, 12, 19, 20

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर