धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
भोपाल। दिल्ली हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश एम्स और स्कूल सहित कई निजी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में करीब 1000 से ज्यादा फर्जी ईमेल भेजकर दहशत फैलाने का काम किया था।
बम से उड़ाने की दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
भोपाल, दिल्ली सहित कई राज्यों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कर्नाटक के मैसूर से श्रीनिवास को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से तनाव में था. वहीं, घर की तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग प्रकार के सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
मां के साथ किराए के मकान में रहता था आरोपी
आरोपी श्रीनिवास मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला बताया जा रहा है. वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता है. आरोपी पोस्ट ग्रेजुएट है, लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है. उसकी मां, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं. उसका एक भाई भी है, जो अलग रहता है।
दिल्ली हाई कोर्ट को धमकी के बाद दर्ज हुआ मामला
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया था. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने लगातार हर एक सुराग को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार कर्नाटक पहुंची. वहां मैसूर में आरोपी श्रीनिवास के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक 1000 से ज्यादा ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां दे चुका है।

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा