किसानों के लिए राहत भरी खबर, खेतों को मिलेगी पानी की जरूरत
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है. प्रदेश में कभी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से अंधड़ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में मौसम में फिर तब्दीली दिख सकती है. हालांकि अभी भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के पास बना हुआ है|
फिलहाल तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे आ गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जहां बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. रायपुर से बिलासपुर तक संभाग में मौसम का मिजाज बदला जा रहा है.
2 दिन बाद फिर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या आंधी तूफान का असर दिख सकता है. जिससे यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है.
रायपुर से बिलासपुर बढ़ा तापमान
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है. रायपुर से बिलासपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में तापमान लगातार बढ़ोत्तरी है. राजनांदगांव में पारा 38 डिग्री तक चला गया है. जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक आ गया है.
गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिन में एक नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है. जिसका असर कुछ जिलों में हो सकता है. ऐसे में मौसम में तब्दीली आएगी और तापमान बदलेगा. हालांकि लू या गर्मी जैसी स्थिति फिलहाल बनती नहीं दिख रही है.
अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के महीने में गर्मी का असर छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाला है. फिलहाल उत्तर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा था. लेकिन अभी मौसम साफ और शांत नजर आ रहा है|

अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।
खाड़ी युद्ध की यादें: 1991 के वैश्विक आर्थिक संकट और ईंधन किल्लत पर आधारित है 'कारा'।
खूनी मोड़! उधमपुर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत और कई घायल
स्वाभिमान का संकल्प: क्यों खास है भोपाल की यह जन आक्रोश पदयात्रा?