'जीरो' का उदाहरण देकर एम एम फारूकी ने बताया शाहरुख क्यों नहीं पहुंच पाए आमिर के स्तर तक
एक्टर-राइटर एमएम फारुकी ने हाल ही में शाहरुख खान के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। बातचीत में अभिनेता ने फिल्म 'जीरो' में शाहरुख की परफॉर्मेंस पर बात की। उन्होंने शाहरुख खान की तुलना आमिर खान से की है।
शाहरुख ने नहीं छोड़ी कोई कसर
एम एम फारूकी को लिलिपुट के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में फिल्म 'जीरो' के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'उन्होंने (शाहरुख) अपनी पूरी कोशिश की। शाहरुख ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन से काम किया। लेकिन अगर कुछ असरदार नहीं है, तो बेचारा आदमी क्या कर सकता है? यह ऐसा है जैसे कोई कहे कि कोई बहुत हैंडसम है लेकिन वह स्क्रीन पर अच्छा नहीं दिखता।' शाहरुख खान ने 'जीरो' में एक नाटे आदमी का किरदार किया था। यह उनके करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक थी। मगर यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई।
शाहरुख की आमिर से तुलना
लिलिपुट ने शाहरुख खान के स्क्रिप्ट चुनने के बारे में कहा 'आप पूरी ईमानदारी से काम कर सकते हैं, और शाहरुख जरूर ईमानदारी से काम करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन बहुत से लोगों को स्क्रिप्ट की समझ नहीं होती। हो सकता है कि उनमें भी न हो। और यह कोई शर्मनाक या बुरी बात नहीं है।' उन्होंने कहा 'क्योंकि शाहरुख की फिल्में देखने के बाद, ऐसा लगता है कि उनमें आमिर खान जैसी स्क्रिप्ट की समझ नहीं है।'

राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल