काम के दौरान मौत: इंदौर में ड्रेनेज पाइप सफाई करते समय दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन साफ करने उतरे 2 निगम कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई है. इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों निगम कर्मियों को ड्रेनेज लाइन में से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया है. फिलहाल इस पूरे ही मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.
लाइन में गिर गया था पानी प्रेशर का पाइप
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी में एक ड्रेनेज पाइप लाइन के जाम होने की सूचना इंदौर नगर निगम को मिली थी. इसके बाद वहां पर पाइप लाइन साफ करने के लिए निगमकर्मी पहुंचे थे. जिसमें करण और अजय के साथ अन्य लोग शामिल थे. उनकी मदद के लिए एक पानी का टैंकर भी पहुंचाया गया था. जब दोनों निगम कर्मी पानी के टैंकर के माध्यम से प्रेशर देकर ड्रेनेज लाइन को साफ कर रहे थे, उसी समय टैंकर के पानी प्रेशर से पाइप टूट कर डैमेज लाइन में गिर गया, जिसे निकालने के लिए करण नीचे उतरा था.
करण को ढूंझने अजय भी ड्रेनेज में उतरा, दोनों की मौत
निगमकर्मी करण पानी प्रेशर का पाइप निकालने के लिए ड्रेनेज में उतरा, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आया, जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए अजय भी ड्रेनेज के पाइप लाइन में उतर गया. लेकिन दोनों बाहर नहीं आए. जब काफी देर हो गई तो मौके पर मौजूद अन्य निगम कर्मियों ने दोनों को आवाज लगाई. जब अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया, तो पूरे मामले की सूचना राजेंद्र नगर पुलिस को दी गई.
राजेंद्र नगर पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ड्रेनेज लाइन में उतरकर दोनों निगमकर्मी अजय और करण को बाहर निकाला, जिनकी मौत हो चुकी थी. प्रारंभिक तौर पर दोनों की दम घुटने के कारण मौत बताई गई है. फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
इंदौर डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया, " फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्रेनेज पाइपलाइन में दम घुटने के कारण ही दोनों की मौत हुई है.

कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार