फेमस बनने की सनक पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील डाली और पहुंच गया जेल
छिंदवाड़ा: सोशल मीडिया में फॉलोअर्स की संख्या बढ़ सके और लाइक कमेंट के साथ ज्यादा से ज्यादा रील शेयर हो इसके लिए एक युवक ने ऐसी कहानी बनाकर रील वायरल कर दी जिसके बाद रील वायरल होते ही युवक को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा. जानिए क्या है पूरा मामला.
बच्चा चोर गिरोह आने की बनाई रील, पहुंच गया जेल
कुंडीपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि " बनगांव के पारस इवनाती द्वारा मोबाइल से रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम पर एक आईडी बनाकर बनगांव में बच्चा चोर गिरोह के आने की रील डालकर अफवाह फैलाई जा रही थी. उक्त व्यक्ति रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वॉयरल करने का आदी है जिसके द्वारा विभिन्न रील बनाकर बच्चा चोरी की अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही थी. रील बनाकर वॉयरल करने वाले व्यक्ति पारस इवनाती को भ्रामक पोस्ट डालकर क्षेत्र की शांति भंग करने के कारण गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर तहसील न्यायालय के माध्यम से जिला जेल छिंदवाडा में भेज दिया गया. आरोपी ने बताया कि अपने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने हेतु ऐसे भ्रामक पोस्ट बनाकर पोस्ट किया जाता है."
बच्चा चोरी के आरोप में फेरी वाले की भी गांव के लोग कर चुके हैं पिटाई
कुछ दिनों पहले चौरी थाना के अंतर्गत एक गांव में कुछ फेरी वालों को गांव वालों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ कर पिटाई की थी और उसके बाद चौरई पुलिस थाने में शिकायत करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था. गांव वालों ने बताया कि फेरी लगाकर प्लास्टिक के बर्तन बेचने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही 4 साल के बच्चे को अपनी बाइक में जबरदस्ती बैठाकर ले जाने का प्रयास किया था जिसके बाद बच्चे ने चिल्ला दिया था गांव वालों ने पड़कर उसकी पिटाई की थी.
फॉलोवर बढ़ाने के लिए लोग कर रहे हैं सोशल मीडिया का दुरुपयोग
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया के यूजर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए बच्चा चोरी जैसी रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं. ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने के लिए पुलिस ने अपील की है. इसके साथ ही बताया है कि अगर कोई भी ऐसा वीडियो या रील सोशल मीडिया में दिखाई दे जिससे लोगों में डर का माहौल बने ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में जानकारी जरूर दें.

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव