हथाई खेड़ा डैम में फिर अवैध मछली शिकार की आहट
पहले कार्रवाई से थमा था खेल, अब दर्जनों गाड़ियों और कश्तियों से लाखों की मछली निकाले जाने की चर्चा
भोपाल। विवादित हताई खेड़ा डैम एक बार फिर सुर्खियों में है। डैम में अवैध रूप से मछली पकड़े जाने की खबरें दोबारा सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे में कश्तियों के जरिए बड़े पैमाने पर मछलियां निकाली जा रही हैं और दर्जनों गाड़ियां लोड होकर डैम क्षेत्र से बाहर जाती देखी जा रही हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती थी। उस समय अवैध मछली शिकार पर अंकुश लगा दिया गया था और लंबे समय से सक्रिय एक गैंग निष्क्रिय हो गया था।
सक्रिय हुआ नया गिरोह?
अब दूरभाष पर मिली सूचनाओं के मुताबिक, डैम क्षेत्र में एक नया गैंग सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन कश्तियां लगातार डैम में जाल डाल रही हैं और लाखों रुपए की मछली प्रतिदिन निकाली जा रही है।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि रात के समय डैम से मछलियों से भरी कई गाड़ियां बाहर निकलती हैं, लेकिन इस पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ रही — यह बड़ा सवाल है।
प्रशासन कैसे करेगा नई चुनौती का सामना
पहले जिस तरह सख्ती से कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी, अब वैसी ही सक्रियता की अपेक्षा की जा रही है। यदि वास्तव में नया गिरोह सक्रिय है, तो यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और डैम क्षेत्र में दोबारा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए कौन-सी रणनीति अपनाई जाती है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला