बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
छतरपुर: देश के जाने माने कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान हुई भारत की शानदार जीत पर पाकिस्तान पर जुबानी अटैक करते हुए कहा कि "बाप तो बाप होता है, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है."
भारत की जीात पर खुशी से झूम उठे बाबा बागेश्वर
भारत पाकिस्तान मैच में भारत की जीत का जब बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को पता लगा तो वो खुशी के मारे झूम उठे और अपने अंदाज में कहते हैं - "बाप तो बाप होता है." बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की. उनके इस बयान के बाद समर्थकों में खासा जोश देखा गया और सोशल मीडिया पर भी बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
दरअसल, रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हरा दिया. जिसके साथ भारत वर्ल्ड कप के अगले राउंड यानी की सुपर 8 में भी पहुंच गया है. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की 77 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी ही जीत की बड़ी वजह रही.
क्या बोले बाबा बागेश्वर
वहीं, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री कहते हैं "पूरे भारत के लिए खुशी की बात है. जब हम अंदर चाय पीने गए, तो हम ने देखा आज भारत पाकिस्तान का मैच है. हम ने देखा भारत बैटिंग करने आया और 12 रन पर एक विकेट हो गया. हम लेटे थे तो लोग बोले गुरु जी तुम्हारे पास शक्ति है तो बताओ, हम ने कहा परेशान मत हो भगवान कृपा करेंगे भारत टीम के प्लेयर बहुत दमदार हैं. भारत के खिलाड़ी ये क्रिकेट मैच जीतेंगे."
उधर, रविवार को महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 305 गरीब बेटियों के हाथ पीले कर बाबा बागेश्वर ने अपनी बेटी की तरहा विदा किया. यह आयोजन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री दान पेटी से हर वर्ष करवाते हैं. इस साल 305 बेटियों का विवाह किया गया.

स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
करोड़ों की सरकारी जमीन पर होटल का कब्जा! अंबिकापुर निगम आयुक्त ने जारी किया कड़ा आदेश