सायबर क्राइम पूरे शबाब पर सतर्क रहना ही समाधान: एसीपी पटेल
रायपुर- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर में कमिश्नरेट प्रभावशील होने के बाद पहला महत्वपूर्ण व्याख्यान सम्वाद से समाधान कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसीपी तारकेश्वर पटेल , डीएसीपी दीपक मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली सतीश सिंह एवं यातायात निरीक्षक भोई आदि की विशेष उपस्थिति रही वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही आयोजन में पुलिस अधिकारियों ने ने संवाद से समाधान में साइबर अपराध पुलिस हेल्पलाइन नंबर सहित नशाखोरी को रोकने के लिए होने वाले प्रयासों को लेकर विस्तार से जानकारी रखी अधिकारियों ने बताया कि किस तरह के साइबर अपराध निरंतर सामने आ रहे हैं उन अपराधों से पुलिस किस तरह निराकरण कर रही है अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जागरूक करने की कोशिश और पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर बताएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन नंबरों का उपयोग कर विद्यार्थी अपने को अच्छी तरह सकें और आने वाले खतरे से बच सकें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने भी संवाद से समाधान कार्यक्रम को पुलिस का एक महत्वपूर्ण अभियान बताया और कहा कि इस तरह के अभियान से जागरूकता बढ़ेगी और कॉलेज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बच्चियों को सुरक्षित रखने में मदद हो सकेगी उन्होंने बोला कि विद्यार्थियों को पुलिस से संवाद कर डर दूर करना चाहिए और अपराध दूर करने में भी मदद करनी चाहिए यातायात निरीक्षक भोई यातायात के नियमों की जानकारी दी और हेलमेट की अनिवार्यता को समझाया ताकि एक सुरक्षित वाहन चलाने में विद्यार्थी सजग और सुरक्षित रहें उनके द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तमाम प्रयासों की भी जानकारी दी गई जो बेहद सार्थक रही एडीसीपी दिनेश मिश्रा ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर के जरिए विद्यार्थी में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे सवाल जवाब किया और अपने को संतुष्ट किया उन्होंने बताया कि पुलिस निरंतर अपराध को रोकने की दिशा में कदम बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में इसकी बेहतर परिणाम सामने आएंगे कार्यक्रम में प्राध्यापक ललित वर्मा, डॉ प्रेम,अनुपमा जैन, अपूर्व शर्मा, रामप्रसाद दुबे,सिमरन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रओं उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन प्रीतम दास ने की ।

डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा