मैनपाट में किसानों को बिना मुआवजा दिए बॉक्साइट की माइनिंग, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश तो कंपनी ने हटाई मशीनें
Mainpat News: छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में बॉक्साइट खदान का एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है. माझी जनजाति के किसानों का कहना है कि सीएमडीसी (CMDC) के द्वारा मां कुदरगढ़ी एल्युमिना कंपनी के माध्यम से बॉक्साइट की माइनिंग कराई जा रही है. 52 ऐसे किसान हैं जिनकी करीब 300 एकड़ जमीन पर है, लेकिन उन्हें बिना मुआवजा दिए ही बॉक्साइट का खनन शुरू कर दिया गया है. यही वजह है कि यहां विरोध शुरू हो गया है.
क्या है पूरा मामला?
मैनपाट के बरिमा ग्राम पंचायत में सीएमडीसी के द्वारा पहले माइनिंग का कार्य किया जाता था और इसके लिए 2023 तक के लिए लीज दिया गया था. जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग का कहना है कि लीज की अवधि समाप्त हो चुकी है. उसके बावजूद यहां पर कुदरगढ़ी कंपनी के द्वारा किसानों के खेत में खुदाई की जा रही है. बड़ी-बड़ी मशीन लगाकर किसानों के खेत की मिट्टी को इधर-उधर फेंका जा रहा है, जबकि किसानों को इस माइनिंग का मुआवजा भी नहीं मिला है.
यही वजह है कि माझी जनजाति के सैकड़ो की संख्या में किसान बॉक्साइट खदान में पहुंच गए और विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने साफ तौर पर कहा कि अगर खदान से मशीनों को नहीं हटाया जाता है तो कानून व्यवस्था बिगड़ेगी और कोई घटना होती है तो उसके लिए माइनिंग कंपनी और सीएमडीसी जिम्मेदार होगी.
ग्रामीणों के गुस्सा को देखते हुए खदान से मशीनों को हटाया गया. वहीं, दूसरी तरफ किसानों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उन्हें मुआवजा की राशि पूरी तरह नहीं दी जाती है तब तक मशीनों को नहीं चलने देंगे. उन्होंने सवाल भी उठाया है कि आखिर लीज की अवधि समाप्त होने के बाद आखिर फिर से माइनिंग का आदेश जारी किया गया. ये आदेश किसने जारी किया है और इसके लिए जनसुनवाई कब आयोजित की गई.
जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग का कहना है कि पिछले महीने में जो जनसुनवाई हुई उस दौरान इस खदान को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी. ऐसे में उन्हें इस बात की आशंका है कि अधिकारियों की मिली भगत से गुपचुप तरीके से इस खदान को लेकर आदेश जारी किया गया है.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला