टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बिग बैश में नहीं खेलेंगे ट्रेविस हेड, एशेज में उड़ाया था गर्दा
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फोकस अब अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप पर है। उसकी तैयारी के लिए वह बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे। हेड इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में ऑस्ट्रेलिया की 4-1 की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हेड ने 5 टेस्ट में 629 रन बनाया।
इंग्लैंड अंडर-19 को 282 गेंदों में 5.27 प्रति ओवर की औसत से 248 रन चाहिए
ट्रेविस हेड के अलावा कैमरन ग्रीन में बिग बैश लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मुकाबलों में खेला था। वैसे इस ऑलराउंडर को बिग बैश लीग का कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं मिला है लिहाजा वह वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। 2024 के आखिर में उनकी एक मेजर बैक सर्जरी हुई थी।टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया हरगिज नहीं चाहेगा कि उसके कुछ और खिलाड़ी चोटिल हो। वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल पैट कमिंस और जोश हैजलवुड पहले ही चोट से जूझ रहे हैं। कमिंस बैक इंजरी से उबर रहे हैं और हैजलवुड हैम्स्ट्रिंग से।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जनरल मैनेजर बेन ओलिवर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा, '5 मैच की एशेज सीरीज बहुत ही तगड़ी रही। हम हर खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं और चोट से उबरने के लिए हर खिलाड़ी को उसके लिहाज से बेस्ट प्लान बनाया है।'टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने से भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में है और 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड