जल जीवन मिशन से हर घर नल-जल का सपना साकार
रायपुर : शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के माध्यम से मुंगेली जिले में “हर घर नल से शुद्ध जल” उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिले के सभी 674 ग्रामों में घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे है। अब तक जिले के एक लाख 48 हजार 875 परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है, जिससे ग्रामीण जीवन में सुखद बदलाव आया है।
योजना के अंतर्गत अब तक 236 ग्रामों को “हर घर जल” ग्राम घोषित कर संबंधित ग्राम पंचायतों को योजनाओं का विधिवत हस्तांतरण किया जा चुका है। शेष ग्रामों में भी कार्य अंतिम चरण में है तथा उन्हें शीघ्र “हर घर जल” घोषित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। विकासखंड मुंगेली अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों के 263 ग्रामों हेतु स्वीकृत योजनाओं में से 100 ग्रामों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 94 ग्रामों में हर घर जल का कार्य संपन्न कर योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वीकृत 215 उच्च स्तरीय जलागारों में से 141 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिले के ग्राम सेतगंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के कारण पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। ग्राम विचापुर एवं शुक्लामाठा में टेस्टिंग उपरांत आंशिक जल प्रदाय प्रारंभ हो गया है। ग्राम नागपहरी एवं मुढ़ापार में योजना पूर्ण कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की जा चुकी है। ग्राम बिजातराई में कार्य प्रगतिरत है, जबकि ग्राम तरकपुर में परीक्षण एवं आवश्यक सुधार कार्य जारी है। ग्राम कंचनपुर में सोलर पैनल चोरी की घटना से बाधित जल प्रदाय को फिर से बहाल करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला