नए साल का पहला 'झटका': क्या 1 जनवरी से महंगा होगा रसोई गैस? सरकार के इन बदलावों ने बढ़ाई टेंशन
LPG Price को लेकर नए साल की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगी साबित हो सकती है। देश में हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और इस बार बदलाव की संभावना ज्यादा है। इसकी वजह है सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अमेरिका के साथ किया गया नया सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट, जिससे घरेलू एलपीजी सब्सिडी व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
फिलहाल भारत में LPG Price और सब्सिडी की गणना सऊदी अरब से आने वाली गैस की कीमतों के आधार पर होती है। लेकिन अब अमेरिकी निर्यातकों से एलपीजी आयात बढ़ने के बाद तस्वीर बदल सकती है। अमेरिका से एलपीजी मंगाने पर लॉजिस्टिक लागत सऊदी अरब की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा पड़ती है। ऐसे में अगर सरकार मौजूदा सब्सिडी को बरकरार रखना चाहती है, तो उसे अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। अन्यथा, आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती की जा सकती है।
नवंबर में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित सभी सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका के साथ एक साल का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत करीब 2.2 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष एलपीजी आयात की जाएगी, जो भारत के कुल एलपीजी आयात का लगभग 10 प्रतिशत है।
अगर मौजूदा LPG Price की बात करें तो दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के साथ करीब 853 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 1,580.50 रुपये में मिल रहा है। इस संभावित बदलाव का सबसे ज्यादा असर उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर पड़ सकता है, जिन्हें फिलहाल 300 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।

राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर