लाल किला कार धमाका मामले में NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर घाटी के तीन जिलों में की ताबड़तोड़ छापेमारी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार (1 दिसंबर, 2025) को व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार धमाके की जांच कर रही NIA का यह पहला बड़ा ऑपरेशन है, क्योंकि कश्मीर में अब तक ब्लास्ट मामले की ज्यादातर जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है.
इस कार्रवाई के बारे में अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी मौलवी इरफान, डॉ. अदील राथर, डॉ. मुजम्मिल, जसीर वानी और आमिर राशिद से जुड़े ठिकानों पर मारे जा रहे हैं, जो दिल्ली के लाल किले के पास कार ब्लास्ट से जुड़े व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ये छापे RC-21/2025/NIA/DLI के तहत रजिस्टर्ड चल रही जांच के हिस्से के तौर पर मारे गए.
NIA की टीमों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के घर की तलाशी ली, जो पिछले महीने की शुरुआत में पकड़े गए व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के रेडिकलाइजेशन और भर्ती के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है. वागे को पुलिस ने अक्टूबर महीने में गिरफ्तार किया था और बाद में पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कस्टडी में ले लिया गया, जब एजेंसी ने कार ब्लास्ट की जांच अपने हाथ में ले ली, जिसमें 15 लोग मारे गए थे और कई दूसरे घायल हो गए थे.

Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।