CG बोर्ड परीक्षा अलर्ट: छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत! अब 5 KM के दायरे में होंगे एग्जाम सेंटर, जानें नए निर्देश
CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र के संबंध में जरुरी गाइडलाइन जारी किया है. पांच किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज, पांच किमी के दायरे में होंगे केंद्र
अगर कोई स्कूल दो या फिर तीन मंजिल की है, 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे. वहीं नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है.
माशिमं ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक संसाधनों के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों की दूरी और उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत ब्यौरा तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी खास जोर दिया गया है। माशिमं ने कहा है कि बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
माशिमं ने जारी किया निर्देश
जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना है, वहां विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है. इसकेसाथ ही केंद्रों में उपलब्ध स्टाफ, कक्षों की संख्या, औसत बैठक क्षमता, फर्नीचर की स्थिति और परीक्षा हाल की क्षमता की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं.
मंडल का कहना है कि समय पर और सटीक जानकारी मिलने से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण सुगमता से हो सकेगा और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला