70 बम किसने रखे? पुलिस के उड़े होश, जानिए क्या है पूरा मामला
WB Police Bomb Recovery की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से सामने आई है, जहां पुलिस ने तीन प्लास्टिक बैग से 70 सॉकेट बम बरामद किए। दिल्ली कार ब्लास्ट कांड के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, ऐसे में भारी मात्रा में बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत रानीनगर थाना क्षेत्र के कुपिला बिस्वास पाड़ा इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी।
घटना शुक्रवार सुबह सामने आई जब पुलिस नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध प्लास्टिक बैगों पर पहुंची। बैग खोलने पर अंदर भारी मात्रा में सॉकेट बम पाए गए। बरामदगी के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अनहोनी न हो।
“रानीनगर (डोमकल) थाना अंतर्गत कुपिला बिस्वास पाड़ा के पास तीन प्लास्टिक जार से कुल 70 सॉकेट बम जब्त किए गए हैं। डोमकल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की जानकारी जिला बम निरोधक दस्ते व पश्चिम बंगाल CID को दे दी गई है।”
ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले भी मुर्शिदाबाद में 85 बम बरामद किए जा चुके हैं, जो जिले में अवैध विस्फोटक गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाते हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन बमों को कहां रखा गया था, किसने लाया और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था।
फिलहाल, बम निरोधक दस्ते ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्प्रभावी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। WB Police Bomb Recovery के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस सभी संभावित लिंक की जांच में जुटी हुई है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला