रद्द हुई 8 पैसेंजर ट्रेनें, जानिए कौन सी ट्रेनें और कब से कब तक रहेंगी रद्द!
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है.
दो दिन 8 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
हथबंद–तिल्दा नेवरा रेल सेक्शन में Road Under Bridge (RUB) निर्माण एवं Relieving Girder Launching के लिए बड़ा ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक यात्रा योजनाएं पहले से ही तैयार करने की अपील की है.
रेलवे के अनुसार 20, 22 और 23 नवंबर को अप, डाउन और मिडिल लाइन पर 3.5 से 4 घंटे का ब्लॉक लागू रहेगा। यह ब्लॉक सुरक्षित ट्रैकिंग, भविष्य सुविधा विस्तार और उच्च गुणवत्ता निर्माण कार्यों (Railway Infrastructure Upgradation) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेलवे मानता है कि यह कार्य पूरे ज़ोन की भविष्य क्षमता बढ़ाने और तेज गति ट्रेनों के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार करने का हिस्सा है।
कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
23 नवंबर
68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU
68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर
24 नवंबर
58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेन
20 और 23 नवंबर को
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU: बिलासपुर में ही समाप्त
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU: बिलासपुर से ही शुरू
इस अवधि में बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर आंशिक रद्द सेवा लागू रहेगी.

AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद