बालोद जिले में 684 क्विंटल धान जब्त
रायपुर : प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए राज्य और जिला स्तर पर जांच दल का गठन किया गया है। जांच दलों द्वारा अभियान चलाकर अवैध धान के परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्रवाई के दौरान अब तक कुल 684 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जांच दल में शामिल जिला खाद्य अधिकारी तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि जिला एवं तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक कुल 26 प्रकरण बनाकर 684.80 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। उन्होंने बताया कि आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में वाहन से कुल 750 कट्टा धान, वजन 300 क्विंटल जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे पर किसी कोचिया, व्यापारी का धान विक्रय न कर अपने द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर नियमानुसार विक्रय करें।

आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं