राज्यपाल पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का बैज और स्कार्फ पहनाया
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस पर बैज लगाया और स्कार्फ पहनाया गया। राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी, अधिकारी एवं राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त स्काउट एवं गाइड ने शुक्रवार को राजभवन में भेंट की।
राज्यपाल पटेल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त पारसचन्द्र जैन ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ पहनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट आदित्य शुक्ला ने स्थापना दिवस का बैज लगाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गाइड कुमारी तमन्ना गौर ने स्थापना दिवस का स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।
इस अवसर पर राज्य आयुक्त (रोवर) राजीव जैन और राज्य सचिव राजेश प्रसाद मिश्रा उपस्थित थे।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की