आधार कार्ड बिखरे सड़क पर: सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल उठे
खरगोन। खरगोन शहर के डाबरिया क्षेत्र में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद जिन आधार कार्ड को लोगों के घरों तक पहुंचाया जाना था, वे रोड पर सैकड़ों की तादाद में फेंके हुए मिले हैं। जिस दस्तावेज की आज के समय में पहचान और सुरक्षा हर सरकारी काम में अहम होती है, उसे इस तरह सड़क किनारे फेंका जाना गंभीर सवाल खड़ा करता है। प्राथमिक जांच में मामला डाक विभाग की लापरवाही से जुड़ा बताया जा रहा है।
रोड से 223 आधार कार्ड किए जब्त
ढाबे के पास रोड पर पड़े आधार कार्ड शहर के संजय नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्रों के लोगों के नाम पर थे। इस मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने डाबरिया पटवारी को मौके पर भेजा, जहां पंचनामा तैयार कर 223 आधार कार्ड जब्त किए गए। फिलहाल सभी दस्तावेज तहसीलदार के पास जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
पोस्ट मास्टर ने अपनाया गैर जिम्मेदाराना रवैया
पोस्ट मास्टर रूप कुमार खांडवे से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा कि इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता, आधार तो ऑनलाइन भी निकल जाता है। पोस्ट मास्टर की इस बात को सुनकर सभी लोग हैरान रह गए, अधिकारी का यह बयान लोगों की नाराजगी का कारण बना गया है। इस पर एडीएम रेखा राठौर ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण