दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष बने पॉल बिया, कैमरुन की आठवीं बार संभालेंगे कमान
कैमरुन । आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष पॉल बिया ने फिर कैमरून के राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद उन्हें देश का विजेता और निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया गया। इस जीत के बाद पॉल बिया अपना आठवां कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। अनुमान है कि मौजूदा कार्यकाल पूरा होने तक उनकी उम्र 100 वर्ष के करीब होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक बिया को 53.66 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि उनके पूर्व सहयोगी रहे विरोधी नेता तचिरोमा बेकरी को 35.19 प्रतिशत वोट मिले हैं। बिया वर्ष 1982 से कैमरून की सत्ता में हैं और अब तक वे अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से एक बन चुके है। उनकी यह ऐतिहासिक जीत फिर से दुनिया का ध्यान उनकी उम्र और नेतृत्व क्षमता की ओर आकर्षित किया है। आख़िर कोई नेता 100 साल की उम्र के करीब होते हुए भी देश का नेतृत्व करेगा। यह अपने आप में एक अनोखी बात हो सकती है।
कैमरून में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों ने फिर इतिहास रच दिया है। 92 वर्षीय पॉल बिया, जो 1982 से लगातार सत्ता में बने हैं उन्होंने फिर से राष्ट्रपति का चुनाव जीता है। पॉल बिया बीते 43 वर्षों से देश की बागडोर संभाले हुए हैं और उन्हें एक और कार्यकाल मिल गया है। पॉल बिया ने वर्ष 2008 में संविधान संशोधन के जरिए राष्ट्रपति पद की कार्यकाल सीमा समाप्त कर दी थी। इसकारण अब उन्हें अनिश्चितकाल तक चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया। तब से लेकर अब तक उन्होंने हर चुनाव में जीत हासिल की है और सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
विरोधी खेमा वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगा रहा है। 12 अक्टूबर को हुए चुनाव के दो दिन बाद ही तचिरोमा ने जीत का दावा किया था। उन्होंने वोटों की एक टैली दिखाकर कहा था कि उन्हें 54.8 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि पॉल बिया को 31.3 प्रतिशत वोट मिले थे।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला