प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली निम्हा गांव के घासी राम की जिंदगी
रायपुर : सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत निम्हा के निवासी घासी राम का जीवन कभी गरीबी, अभाव और कच्चे मकान की छत के नीचे संघर्ष में बीत रहा था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और कृषि योग्य भूमि के अभाव में आर्थिक स्थिति कमजोर रही, जिसके कारण वर्षों से पक्के घर का सपना अधूरा था।
शासन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने घासी राम के जीवन में उजाला भर दिया। वर्ष 2024-25 में उन्हें इस योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली राशि से उन्होंने मेहनत और लगन से अपना सपना साकार किया और आज उनका परिवार एक मजबूत, सुंदर और सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। घासी राम बताते हैं कि पहले बरसात के दिनों में टपकती छत और मिट्टी की दीवारें चिंता बढ़ा देती थीं, लेकिन अब हमारा घर मजबूत और सुरक्षित है। सरकार की योजनाओं ने हमें नई उम्मीद दी है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिला शौचालय अब परिवार की स्वच्छता और सम्मान की पहचान बन गया है। उज्ज्वला योजना से प्राप्त एलपीजी गैस कनेक्शन ने रसोई को धुएं से मुक्त कर दिया और परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ और सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत मिला बिजली कनेक्शन आज उनके घर को रोशन कर रहा है।
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संयोजन ने न केवल घासी राम के परिवार को स्थायित्व दिया, बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में भी अग्रसर किया।
उन्होंने शासन की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब हमारे बच्चों के सिर पर पक्की छत है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज ग्रामीण भारत के गरीब परिवारों के लिए आवास से आत्मसम्मान तक का सेतु बन चुका है और घासी राम की कहानी इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला