KKR ने नए सीजन से पहले किया बड़ा ऐलान, अभिषेक नायर बने मुख्य कोच
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले अभिषेक नायर को मुख्य कोच का जिम्मा सौंपा है। नायर चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी के साथ अपनी राहें जुदा कर ली थी। यह तय माना जा रहा था कि नायर को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अब केकेआर ने इसकी पुष्टि कर दी है।
केकेआर के साथ रहा है लंबा अनुभव
मुंबई के पूर्व ऑलराउंडर नायर का केकेआर के साथ लंबा अनुभव रहा है। यह तय माना जा रहा था कि भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर को केकेआर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और अब केकेआर ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी। नायर केकेआर के सहायक कोच के रूप में टीम के बैकरूम स्टाफ में भी थे जब मेंटर गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।
केकेआर का पिछला सीजन रहा था खराब
केकेआर का आईपीएल 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां 14 लीग मैचों में से केवल पांच जीत हासिल करने के बाद टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी। टीम इंडिया के सहायक कोच के पद से हटाए जाने के बाद नायर तुरंत केकेआर में लौट आए थे और फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए थे। इस साल की शुरुआत में नायर ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई थी।
नायर अपनी विश्लेषणात्मक मानसिकता और खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन निकलवाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने अपने खेल में सुधार के लिए सार्वजनिक रूप से उन्हें श्रेय दिया है। वहीं, हाल ही में वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ अभ्यास सत्र में भी नजर आए थे।

राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी